मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक और जातीय भावनाएं भड़काने वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मॉनिटरिंग में मामला सामने आने के बाद आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया। मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भड़काऊ पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक युवक को थाना ककरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मॉनिटरिंग के दौरान मामला सामने आया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे जटवाड़ा मार्ग स्थित महदी हसन के खेत के पास से 33 वर्षीय सहरूदीन पुत्र समयदीन निवासी ग्राम जटवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया आईडी पर एक विवादित वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में ऐसी बातें कही गई थीं, जिनसे धार्मिक भावनाएं आहत होने और समाज में जातीय तथा सांप्रदायिक वैमनस्य फैलने की आशंका थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। इसी दौरान एक फेसबुक स्टोरी में आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट होने की सूचना मिली। वीडियो का उद्देश्य समाज में लोगों को आपस में लड़ाने और माहौल बिगाड़ने का था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से अकाउंट की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, देखिये पूरे मामले पर क्या बोले एसपी देहात आदित्य बंसल#UttarPradesh @muzafarnagarpol @Uppolice pic.twitter.com/kP19Vne1xk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 25, 2026
Gorakhpur News: पांच दिन से लापता युवक का शव नदी से बरामद, इलाके में दहशत
पुलिस अब उस दूसरे अकाउंट की भी जांच कर रही है, जिससे यह वीडियो साझा किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की मॉनिटरिंग लगातार जारी है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
अमेठी में इज्जत के नाम पर हत्या, बहन से बातचीत पर युवक को तलवार से काटा, पढ़ें पूरा मामला
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है और शांति भंग करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।