Muzaffarnagar News: रविदास जयंती पर सड़कों पर उतरे डीएम एसपी; दिया ये खास संदेश

आगामी त्योहारों क़ो सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम-एसएसपी सहित भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मुजफ्फरनगर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर आम जनमानस से सौहार्द का संवाद बनाया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 February 2026, 2:52 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में आगामी त्योहारों क़ो सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम-एसएसपी सहित भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मुजफ्फरनगर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर आम जनमानस से सौहार्द का संवाद बनाया।

इस दौरान एसएसपी ने पैदल मार्च के दौरान रविदास जयंती पर बजने वाले डीजे ऑपरेटरों से भी संवाद किया और निर्देश दिए कि वह डीजे पर जातीय आधारित गाने ना बजाए जिससे समाज में तनाव पैदा हो, डीजे पर आपसी सौहार्द और प्रेम भाव के गाने बजाए जिससे समाज में एकता और सौहार्द बना रहे। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। पैदल गस्त में जिलें के आलाधिकारी शांति के संदेश देते नज़र आए।

बता दे की आज के पैदल गस्त में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ थाना नगर कोतवाली इंस्पेक्टर बबलू कुमार थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार खालापार इंस्पेक्टर महावीर चौहान सहित सैकड़ो पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 1 February 2026, 2:52 PM IST