
मुजफ्फरनगर में युवक पर जानलेवा हमला
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक के गुप्तांग पर एक किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से हमला कर उस गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी जहां मौके से फरार हो गए तो वहीं गंभीर हालत के चलते युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरसअल मंगलवार को चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में राजा नाम के एक युवक के गुप्तांग पर क्षेत्रीय किन्नर पप्पी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जिसके बाद घायल युवक राजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि पप्पी किन्नर पीड़ित युवक राजा को अपनी टोली में शामिल करना चाहता था। जिसके लिए उसने उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर उसे काटने का प्रयास किया है लेकिन ब्लेड लगने के बाद शोर शराबे की आवाज से आरोपी जहां मौके से फरार हो गए तो वही पीड़ित युवक को ग्रामीणों द्वारा खून से लहूलुहान हालात में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। आलाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को दोपहर के समय थाना चरथावल को सूचना मिली कि अकबरगढ़ निवासी राजा पुत्र अनिल के गुप्तांग में किसी व्यक्ति ने चोट पहुंचाई है। सूचना मिलते ही थाना चरथावल पुलिस सक्रिय हुई और घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कराया गया।
इसके बाद पुलिस ने पीड़ित से बातचीत कर उसके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल का उपचार जारी है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले में तहरीर प्राप्त कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 2 September 2026, 5:55 AM IST