
आरोपी
Muzaffarnagar : जनपद में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक फर्जी अभ्यर्थी बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया। परीक्षा देने पहुंचे इस ‘मुन्ना भाई’ का भेद खुलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का है। जहां बुलंदशहर निवासी गजेंद्र शर्मा परीक्षा देने पहुंचा था। जैसे ही उसकी बायोमेट्रिक चेकिंग की गई। सिस्टम में गड़बड़ी सामने आ गई और उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने आधार कार्ड और मार्कशीट में नाम बदलकर परीक्षा के लिए आवेदन किया था। वह खुद को किसी और पहचान के साथ परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन ने उसकी पूरी साजिश को नाकाम कर दिया।
मुजफ्फरनगर : सात फेरों का रिश्ता बना मौत की वजह? पत्नी ने खाने में जहर डाला… पति ने तोड़ा दम
डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाद में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि बायोमेट्रिक जांच के दौरान अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाई गई। जांच में सामने आया कि उसने उम्र और पहचान में हेरफेर कर परीक्षा देने की कोशिश की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 10 June 2026, 2:04 AM IST