Mulayam Singh Birth Anniversary: योगी आदित्यनाथ से लेकर तेजस्वी यादव तक, देश के इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

आज देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की जयंती है। इस अवसर पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य कई दिग्गजों ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 November 2025, 12:02 PM IST
google-preferred

Lucknow: आज देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती हैं। इस मौके पर देश के कई दिग्गज लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और देश के कई दिग्गज लोगों ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट

समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल एक्स अकाउंट से भी पोस्ट हुआ है। जिसमें लिखा है, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय नेताजी मा. मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!"

सांसद डिंपल यादव ने क्या लिखा?

डिंपल यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय नेताजी मा. मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!"

CM योगी ने क्या लिखा?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!"

UP कांग्रेस का ट्वीट

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन राष्ट्र और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या लिखा?

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!"

तेजस्वी यादव ने किया ये पोस्ट

तेजस्वी यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा, "लॉर्ड लालू प्रसाद यादव और धरतीपुत्र मुलायम सिंह - दो नेता, एक मिट्टी की खुशबू, एक संघर्ष की धड़कन..!! दोस्ती ऐसी कि राजनीति की आंधियाँ भी जिसे कभी हिला न सकीं। दोनों ने गरीब, पिछड़ों और वंचितों के हक़ की लड़ाई को अपना जीवन बना दिया..!! आज धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी सरलता, संघर्ष और जमीन से जुड़े स्वभाव को देश हमेशा याद रखेगा। लालू-मुलायम की दोस्ती सिर्फ राजनीति नहीं, एक युग की कहानी है। श्रद्धांजलि, सम्मान और सलाम...।"

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 22 November 2025, 12:02 PM IST