देवरिया में चलती बाइक आग का गोला बनकर हुई खाक, मचा हड़कंप

यूपी के देवरिया जिले में रोड पर आगजनी की बड़ी खबर है। एक चलती बाइक रोड पर धू-धू कर जलने लगी। आग लगने की घटना के बाद रोड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 May 2026, 4:57 PM IST

Deoria: जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसवा चौराहा पर एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई। बाइक से तेज लपटें निकलने लग गई।  बाइक आग की चपेट में आ गई और खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप  मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बतायी ये वजह

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार किसी काम से जा रहा था, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घटना होते ही चालक ने किसी तरह बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

देवरिया प्रशासन की बड़ी कामयाबी: गांव-गांव पहुंचा न्याय… एक ही दिन में 107 केस सुलझे

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। हालांकि आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

देवरिया में बुनियादी सुविधा पर सवाल! अधूरी नाली ने बदली उमा नगर की जिंदगी, लोग क्यों हैं परेशान?

घटना के बाद कुछ देर तक चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और घायल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  1 May 2026, 4:39 PM IST