रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 की हुई शुरुआत; महिला आरक्षियों की भव्य बाइक रैली

पुलिस लाइन परिसर से एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने महिला आरक्षियों की भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला आरक्षियों ने नारी शक्ति का दमखम दिखाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान डायल 112 की गाड़ियां भी शामिल रहीं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 September 2025, 4:14 AM IST

Raebareli: रायबरेली में मिशन शक्ति 5.0 का आगाज बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। पुलिस लाइन परिसर से एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने महिला आरक्षियों की भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला आरक्षियों ने नारी शक्ति का दमखम दिखाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान डायल 112 की गाड़ियां भी शामिल रहीं। "नारी शक्ति – राष्ट्र की शक्ति" के गगनभेदी नारों से पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा। बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। महिला आरक्षियों की यह रैली न केवल बेटियों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकली, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा और सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 'मिशन शक्ति' ने पूरे प्रदेश में हमारी मातृशक्ति को सुरक्षा व सम्मान दिलाते हुए उन्हें स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर करने के अभियान को गति दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

इसी क्रम में आज नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित 'मिशन शक्ति-5.0' का लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन एवं मिशन शक्ति से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन भी हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी माताओं, बहनों को हार्दिक बधाई एवं इस महाअभियान के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दी है।।

मिशन शक्ति 5.0 की आज शुरुवात होते ही रायबरेली पुलिस लाइन से शहर के विभिन्न चौराहों पर महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकाल कर जिले में नारी सुरक्षा का संदेश दिया, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया, इस मौके पर सीओ सिटी अमित सिंह, प्रशिक्षु सीओ ऋतिक कपूर,यातायात प्रभारी इंद्रपाल सेंगर सहित सभी लोग मौजूद रहे।।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 22 September 2025, 4:14 AM IST