मिर्जापुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी

मिर्जापुर में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने वकील व ग्राम प्रधान राजीव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का CCTV फुटेज वायरल हो गया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 April 2026, 10:29 AM IST

Mirzapur: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू इलाके में दिनदहाड़े एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू थे। वे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे कि तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली मारने का वीडियो वायरल

हत्या की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी गोली मारने के बाद बाइक स्टार्ट करने में असफल रहे। इससे कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए आगे भी आए, लेकिन पीछे बैठे अपराधी ने देसी तमंचा दिखाकर उन्हें डराया। इसके बाद दोनों अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए।

हत्या से मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर से मिर्जापुर में भारी सनसनी फैल गई है। लोग इस हिंसक वारदात को लेकर चिंतित हैं। राजीव सिंह की हत्या से न्याय व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने हत्या की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके।

Location :  Mirzapur

Published :  11 April 2026, 10:29 AM IST