
कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट के पास धरना प्रदर्शन (image : dynamite news)
Mirzapur: मिर्जापुर मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। बढ़ती आपराधिक घटनाओं, गुंडागर्दी और माफियागिरी पर जताई चिंता। कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की क्योकी आम जनता त्रस्त हो चुकी कही कोई सुनवाई नही है लोग परेशान है चारो तरफ अराजकता का माहौल पुलिस के अधिकारी भी कानो मे तेल डालकर बैठे है जनता का शोषण हो रहा यह अन्याय जनता कब तक सहेगी जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट मे धरना प्रदर्शन किया
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जगह-जगह अराजकता का माहौल है और जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनका कहना था कि जब आम लोगों को सुरक्षा और न्याय की जरूरत है, तब उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनता का शोषण हो रहा है और लोग लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
हाथरस जंक्शन पर कानपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस का ठहराव, खुशी से गदगद यात्री
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आखिर आम जनता कब तक अन्याय और परेशानी सहन करती रहेगी। पार्टी ने प्रशासन से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।
Location : Mirzapur
Published : 17 November 2026, 3:27 PM IST