
देवरिया में खनन माफियाओं का बोलबाला (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: जनपद में जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद भी अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक खनन माफिया बेखौफ होकर धरती का सीना चीर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए जाते रहे है, तत्कालीन जिला धिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस विभाग ए.आर.टी.ओ एवं खनन विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए तथा लगाम कसने के लिए आदेश पारित किया था।
शाम को खुशी-खुशी निकले थे घर से, सुबह आई झकझोरने वाली खबर; देवरिया के खौफनाक मंजर से हर कोई हैरान
आदेश के क्रम में कुछ समय के लिए खनन माफिया हरकत में आए परंतु कुछ समय बाद स्थिति जस की तस उत्पन्न हो गई, वर्तमान समय के जिलाधिकारी मकसूदन हुल्गी ने पुनः उसी आदेश को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया जो जमीन पर कुछ ही दिनों के लिए दिखा, परंतु वह भी आदेश धरा का धरा रह गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई क्षेत्रों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए लगातार मिट्टी और बालू का अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। शहर से लेकर
ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले आम नागरिकों का का कहना है कि शिकायतों के बावजूद भी जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासनिक आदेशों के बाद भी अवैध खनन का कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है?
IND W vs BAN W: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल से थोड़ा है करीब
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है, या फिर खनन माफियाओं की चांदी यूं ही चमकती रहेगी। देवरिया से डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट ।
Location : deoria
Published : 26 June 2026, 2:55 AM IST