Site icon Hindi Dynamite News

Meerut News: कॉलोनी में कुत्ते पकड़ने आई टीम का विरोध, महिला पर हुई FIR

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की उदय पार्क कॉलोनी में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची। एक बाहरी महिला ने टीम का विरोध किया तो कॉलोनीवासी ही उसके खिलाफ खड़े हो गए। उनकी शिकायत पर ही नगर निगम की टीम नसबंदी के लिए कुत्ते पकड़ने आई थी। वहीं, महिला ने इस कार्रवाई को रोकने की कोशिश की और कॉलोनीवासियों को धमकाना शुरू कर दिया।
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
Meerut News: कॉलोनी में कुत्ते पकड़ने आई टीम का विरोध, महिला पर हुई FIR

Meerut: मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की उदय पार्क कॉलोनी में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची। एक बाहरी महिला ने टीम का विरोध किया तो कॉलोनीवासी ही उसके खिलाफ खड़े हो गए।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों ने कई बार बच्चों को घायल किया है। उनकी शिकायत पर ही नगर निगम की टीम नसबंदी के लिए कुत्ते पकड़ने आई थी। वहीं, महिला ने इस कार्रवाई को रोकने की कोशिश की और कॉलोनीवासियों को धमकाना शुरू कर दिया।

गाली-गलौज के बीच उसने जान से मारने तक की धमकी दे डाली। स्थिति बिगड़ने पर कॉलोनीवासियों ने महिला के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version