मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को उसकी गैरमौजूदगी में उसके पति ने उसकी प्रेमिका के साथ घर बुलाया। गुरुवार रात को अचानक महिला घर लौट आई और अपने पति के साथ उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, यह देख पूरे घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आरोप है कि पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को पकड़ लिया और उसकी हत्या का प्रयास किया। अपने जीवन को बचाने के लिए पीड़ित महिला ने भाग कर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला
पिंकी, जो बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज की रहने वाली हैं, उनकी शादी लिसाड़ी गेट के पदमपुरा निवासी राजकुमार के साथ 18 साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि पति राजकुमार के कई सालों से मनीष नाम की महिला से अवैध संबंध चल रहे हैं।
कैसे हुआ खुलासा
गुरुवार को पिंकी अपने पति को घर पर अकेला छोड़कर अपनी बहन से मिलने गई थी। वहीं, जब वह देर रात अपने घर लौटी तो उसने देखा कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ घर में मौजूद है और दोनों गुलछर्रे उड़ा रहे हैं।
फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
पिंकी ने तुरंत दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान पति और उसकी प्रेमिका ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह पीड़ित महिला अपनी जान बचाने में कामयाब हुई और दौड़ती हुई थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को सारी जानकारी दी।
प्रेमिका और पति की तलाश तेज
पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उससे पहले ही पति और उसकी प्रेमिका फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पति और उसकी प्रेमिका की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि अवैध संबंधों की वजह से आजकल काफी रिश्तों में दरार आ रही है। यह कोई नया मामला है। सबसे चिंता की बात यह है कि कुछ लोग शादी के बाद अवैध संबंध में आते हैं। जिसकी वजह से कई घर बर्बाद होते है।

