DN Exclusive: मायावती ने वेस्ट यूपी में खेला बड़ा दांव, सतवीर सिंह नागर को सौंपी ऐसी जिम्मेदारी, भाजपा के छूटेंगे पसीने!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े फैसले ने पश्चिमी क्षेत्र का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है और इसके दूरगामी असर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 4 July 2026, 10:09 AM IST
google-preferred

Noida: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा दांव खेला है। मायावती ने गौतमबुद्ध नगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह गुर्जर को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया है। सीधे तौर पर इस तरीके से मायावाती ने भाजपा को टक्कर दी है। क्योंकि भाजपा ने वेस्ट यूपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को बनाया तो मायावती ने सतवीर सिंह नागर को मेरठ मंडल का प्रभारी बनाकर बड़ा दाव खेला है।

2019 लोकसभा चुनाव में भी मिला था टिकट

मायावती ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सतवीर सिंह नागर पर भरोसा जताते हुए उन्हें गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। सतवीर सिंह नागर ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को कांटे की टक्कर दी थी। अब उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले जबरदस्त एंट्री ली है।

Kanshi Ram Jayanti: बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कांशीराम को ऐसे किया याद

गुर्जरों को साध रहीं मायावती

सतवीर सिंह नागर की वापसी के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं और समर्थकों का मानना है कि उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा। राजनीतिक जानकार भी इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के जनाधार को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि मेरठ मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देंगे। सबसे ज्यादा गुर्जर वोटरों पर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि उनकी गौतमबुद्ध नगर के अलावा वेस्ट यूपी में अच्छी पकड़ है।

UP Politics: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- 2007 जैसी स्थिति फिर…

Location :  Noida

Published :  4 July 2026, 10:09 AM IST

Related News

Advertisement