Mathura News: मथुरा वासियों के लिए खुशखबरी, करोड़ों की लागत से बनेगा सर्किट हाउस

उत्तर प्रदेश में मथुरा वासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही सभी को बड़ा तोहफा मिलेगा। पढ़िये क्या है डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 2 May 2025, 12:23 PM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा वासियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि, श्री कृष्ण की नगरी मथुरा को नया रूप मिलने जा रहा है। इसके लिए यहां खास काम शुरू किया जा रहा है। श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में अब 73.37 करोड़ की लागत से लखनऊ के पैटर्न पर सर्किट हाउस बनाया जाएगा।

करीब पांच एकड़ क्षेत्रफल में तैयार होने वाले इस सर्किट हाउस के डिजाइन को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया गया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने जानकारी दी है।

शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में लिया निर्णय

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है।

मुख्य द्वार और वीआईपी पार्किंग स्थल शामिल

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,  सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया की यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के फार्म के निकट करीब पांच एकड़ में सर्किट हाउस का निर्माण किया जाना है। पीडब्ल्यूडी ने इस नवीन सर्किट हाउस का प्रजेंटेशन किया। पीडब्ल्यूड़ी द्वारा प्रस्तुत डिजायन में कुछ संशोधन का सुझाव दिया गया है। जिसमें मुख्य द्वार और वीआईपी पार्किंग स्थल शामिल है।

सर्किट हाउस का निर्माण

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक,  पीडब्ल्यूड़ी द्वारा इस सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। सर्किट हाउस के डिजायन के अनुसार दो वीवीआईपी और दो वीआईपी सूट्स होंगे। दस जनरल सूट्स,अठारह सिंगल सीटर रूम,सत्तर सीटर कांफ्रेंस हाल,72 बहत्तर सीटर कैफेटेरिया का निर्माण होगा।

निर्माण पर 73.37 करोड़ की लागत

टाइप सेकेंड के दो रूम भी बनाए जाएंगे। इस के अलावा तीन मंजिल डॉरमेट्री बनाई जाएंगी। जिसकी प्रत्येक मंजिल पर चौदह रूम होंगे। इस सर्किट हाउस के निर्माण पर 73.37 करोड़ की लागत आएगी।भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में सर्किट हाउस की आवश्यकता को काफी समय से महसूस किया जा रहा था। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूड़ी द्वारा नवीन सर्किट हाउस की डीपीआर तैयार की गई है। बता दें कि, मथुरा में सर्किट हाउस बनने से इसे नया रूप मिलेगा। मथुरा वासियों के लिए बड़ी सौगात है। अपने जिले के हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ चैनल को जरूर फॉलो करें।

Location :  Mathura

Published :  2 May 2025, 12:21 PM IST