
एक ही परिवार की तीन सदस्यों की मौके पर मौत(img: Dynamite news)
Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां मथुरा-बरेली हाईवे पर एक बेकाबू कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा घुसी, जहां परिवार के लोग अपने पूर्वजों की याद में निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना राया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गजू गांव के रहने वाले जवाहर सिंह अपने खेत पर पूर्वजों के लिए एक स्थान (चबूतरा या स्मारक) का निर्माण करवा रहे थे। उनके साथ उनके बेटे हरवीर और नाती अंकित भी मौजूद थे। सुबह करीब 8 बजे, बरेली से मथुरा की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई और हाईवे से करीब 200 मीटर दूर सीधे जवाहर सिंह के खेत में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेत में काम कर रहे तीनों लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।
Gorakhpur: पारिवारिक विवाद में युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तेज गति में थी कि ऐसा लगा मानो वह अचानक हवा में उड़ने लगी हो। कुछ पलों के लिए तो किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
चालक मौके से फरार
एक ही परिवार के तीन लोगों (बाबा, पिता और नाती) की दर्दनाक मौत से इलाके में चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। गुस्से में लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही राया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाहर सिंह पुत्र भंवर सिंह(70 वर्ष), उनके पुत्र हरवीर (30 वर्ष) और नाती अंकित (24 वर्ष) के शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दिल दहला देने वाले हादसे ने एक ही परिवार के तीन चिराग बुझा दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
Location : Mathura
Published : 5 November 2026, 4:36 PM IST