
मकान का छज्जा गिरने से कई लोग घायल (Img: Google)
Mathura: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से एक बड़ी खबर है। यहां अबसे थोड़ी देर पहले मंगलवार शाम को बांके बिहारी मंदिर के पास गली में स्थित मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं।
Mathura News: वृंदावन में दर्दनाक हादसा; भारी भीड़ के बीच अचानक गिरा भवन का छज्जा, चीख-पुकार के साथ मौके पर मची भगदड़#Mathura #Vrindavan #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/EN0qFiLjzf
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 9, 2026
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची हुई। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेसक्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
इस हादसे में घायलों की तादाद आधा दर्जन से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने की रिपोर्ट है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-5 के पास हुआ। मंदिर के बिल्कुल नजदीक बने एक निजी मकान के छज्जे में बड़ी संख्या में बंदर बैठे हुए थे, जिसके कारण वह गिर गया।
Location : Mathura
Published : 9 June 2026, 7:57 PM IST