नोएडा में दिन निकलते ही बड़ा अग्निकांड, आसमान में बना काले धुएं का गुबारा, इलाके में मची अफरा-तफरी

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित IVY County सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि लपटें और काला धुआं दूर-दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 June 2026, 9:37 AM IST

Noida: दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज सोसाइटियों में आग लगने की घटनाएं एक बार फिर चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र से सामने आया है, जहां सेक्टर-74 स्थित IVY County सोसाइटी में एक फ्लैट अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का पूरा विवरण

यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र स्थित सेक्टर-74 की हाईराइज सोसाइटी IVY County Noida में हुई, जहां एक टावर के 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि फ्लैट की खिड़कियों से तेज लपटें बाहर निकलने लगीं और कुछ ही पलों में पूरा फ्लैट धुएं से भर गया।

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने की कोशिश करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, जानें क्यों?

सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल

आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने परिवारों के साथ तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई लोगों ने बालकनी और गलियारों से धुएं और आग की भयावह तस्वीरें देखीं, जिससे दहशत और बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग का दृश्य इतना भयावह था कि कुछ दूरी से ही ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा था।

आधी रात को गोलियों की आवाज से गूंजा गाजियाबाद, महिलाओं के दुश्मनों को मारी गोली, ग्रेटर नोएडा तक फैला था आतंक

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया और सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि आग आसपास के फ्लैट्स में न फैले।

आसमान में काले धुएं का गुबारा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना टावर A के 12 फ्लोर की है। बताया जा रहा है कि एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से आग लगी। आसमान में काले धुएं का गुबारा दिखाई दे रहा है। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

Location :  Noida

Published :  5 June 2026, 8:15 AM IST