एटा में शराब के ठेके की केंटीन में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक

यूपी के एटा में शनिवार देर रात को शराब के ठेके की केंटीन में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 March 2026, 9:37 AM IST

 Etah: जनपद के कोतवाली नगर में शनिवार रात को शराब के ठेके की केंटीन में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। इस घटना में कैंटीन में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

घटना कोतवाली नगर के आगरा रोड स्थित चुंगी की है।

जानकारी के अनुसार केंटीन के अंदर बाइक सहित कई सामान रखा था। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

खबर अपडेट हो रही है...

 

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 22 March 2026, 9:37 AM IST