
मेडिकल दुकान में लगी भीषण आग फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया मेडिकल दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की दवा राख शहर के विशुनीपुर चौराहा पर है 7 टू 11 मेडिकल दुकान बलिया। शहर के विशुनीपुर चौराहा स्थित 7 टू 11 मेडिकल दुकान में मंगलवार की भोर में करीब 5:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, आगजनी में लाखों रुपए के दवा जलकर राख हो गए। संयोग अच्छा रहा कि कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर चौराहा पर शोएब सिद्दीकी की 7 टू 11 के नाम से मेडिकल की दुकान है। जिसमें शार्ट सर्किट से आग लग गई। अभी लोग कुछ कर पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे
इसकी सूचना किसी ने फायर ब्रिगेड को करीब छह बजे दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए और आसपास के स्टेशनों से और गाड़ियों को मंगा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपए के दवा जल गई। बता दें इस समय भीषण गर्मी हो रही है। इससे आग की खबरे लगातार देखने को मिल रही है। ऐसे में काफी ज्यादा सावधानी रखने की जरुरत है।
Location : Baliya
Published : 19 May 2026, 10:31 AM IST
Topics : Latest News Massive fire medical store medicines UP News