देवरिया में प्रेमिका से शादी की जिद में पागल हुआ युवक? मोबाइल टावर पर चढ़कर जबरदस्त ड्रामा

प्रेमिका से शादी की जिद में युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने ऐसी धमकी दी कि ग्रामीणों की सांसें थम गईं। आखिर दो घंटे तक टावर पर क्या चलता रहा और पुलिस ने कैसे बचाई युवक की जान? पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 November 2026, 1:11 PM IST

देवरिया: प्रेम प्रसंग में शादी की जिद किस हद तक पहुंच सकती है। इसकी बानगी सोमवार सुबह जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिली। प्रेमिका से शादी करने की मांग को लेकर 24 साल युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी न होने पर जान देने की धमकी देने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया।

प्रेमिका के गांव पहुंचकर टावर पर चढ़ा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पकड़ी मल गांव निवासी हरिकिशन का 24 साल का बेटा मनीष कुमार लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग में था। बताया जा रहा है कि मनीष युवती से शादी करना चाहता था। युवती के परिजनों की सहमति नहीं मिलने पर वह सोमवार सुबह करीब सात बजे उसके गांव पहुंच गया और घर के समीप लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक (Img : Soical Media)

शादी नहीं होने पर दी जान देने की धमकी

टावर पर चढ़कर युवक ने शादी न होने पर जान देने की धमकी देनी शुरू कर दी। यह नजारा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। युवक को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लार पुलिस मौके पर पहुंची।

UP Breaking News LIVE: बाराबंकी हादसे में 5 की मौत, देवरिया में पुलों का निर्माण सुस्त, मेरठ में बीजेपी नेता के घर चोरी

दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

हल्का दरोगा विकास मिश्रा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत की। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

पुलिस हिरासत में युवक, पूछताछ जारी

इसके बाद पुलिस युवक मनीष कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता है। यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह अपनी जान दे देगा।

ट्रकों के नंबर प्लेट पर काला रंग पोतकर बड़ा कारनाम, देवरिया में खनन माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

फिलहाल, घटना को लेकर गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Location :  Deoria

Published :  23 November 2026, 1:11 PM IST