Mainpuri: गौशाला की बदहाल व्यवस्था पर भड़के किसान, सचिव को हटाने की उठाई मांग

जनपद मैनपुरी के विकास खण्ड जागीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगामई स्थित मलिकपुर गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर विरोध प्रदर्शन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 July 2026, 6:31 AM IST

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के विकास खण्ड जागीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सगामई स्थित मलिकपुर गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पंचायत सचिव को तत्काल हटाने की मांग की है

सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारी गौशाला पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। किसानों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरे चारे की व्यवस्था नहीं है।

नीम करौली से लौट रहा था युवक, घर पहुंचने से पहले रास्ते में मिल गई मौत, मैनपुरी में पसरा मातम

किसानों का आरोप

निरीक्षण के दौरान भूसे का भंडारण भी बेहद कम मिला, जबकि गोवंशों को सड़ा और सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। राजा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लगातार गौशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायत कर रहे थे,

जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित खानपान और देखभाल के अभाव में पूर्व में कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। किसानों का यह भी आरोप है कि मृत गोवंशों को जेसीबी मशीन से गौशाला परिसर में ही दफना दिया जाता है।

मैनपुरी से आई रूह कंपा देने वाली खबर, घर में चल रहा था काम, तभी पलक झपकते ही उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

किसानों ने की मांग

किसानों ने कहा कि यदि समय पर भूसा और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए तो गोवंशों की ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने गौशाला की दुर्दशा के लिए पंचायत सचिव की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हटाने की मांग की। साथ ही जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है

प्रदर्शन के दौरान महेश यादव, वीर कुमार, लेखराज सिंह, बलराम यादव, प्रबल यादव, अजीत यादव, सुनील कुमार, विमल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Location :  Mainpuri

Published :  14 July 2026, 6:30 AM IST