
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
गोरखपुर: जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 623/2025, धारा 105, 115(2), 190, 191(2), 191(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त शाहील पुत्र स्वर्गीय दिनेश, निवासी कठउर, थाना रामगढ़ताल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फतेहपुर में वोटर लिस्ट को लेकर बवाल, 72 मुस्लिमों के नाम कटने का आरोप, ADM बोले बड़ी बात
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह मामला सितंबर 2025 का है। दिनांक 19 सितंबर 2025 को अभियुक्त शाहील द्वारा वादी के साले के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। इस घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पीड़ित की हालत में सुधार नहीं हो सका और 21 सितंबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना रामगढ़ताल पर तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
Gorakhpur: जानलेवा बनी बिजली ड्यूटी, अचानक संविदा लाइनमैन की मौत; जानिये पूरा मामला
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य संकलन के साथ-साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजवीश द्विवेदी, चौकी प्रभारी आजाद नगर, तथा कांस्टेबल राकेश गौरव, थाना रामगढ़ताल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए
Location : Gorakhpur
Published : 9 February 2026, 6:31 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Crime UP News