देवरिया में बड़ा हादसा: चुनकी गंडक नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चुनकी गंडक नदी में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 April 2026, 7:59 PM IST

देवरिया: जनपद में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद के भाटपारानी में चार दोस्त चुनकी गंडक नदी में नहाने गये थे। इस दौरान दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

भाटपाररानी थाना क्षेत्र में रविवार को चुनकी के समीप गंडक नदी में नहाने गए चार दोस्तों में दो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़मारकर रोने लगे। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिलहां निवासी किशन गुप्ता 15 पुत्र रंजीत गुप्ता अतुल कुशवाहा17 पुत्र रामसेवक की मौत हो गई। दो किशोर बच गए।

पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनो उमस भरी गर्मी में गंडक नदी में नहाने गए थे। दोनो को तैरना नहीं आता था। दोनो को डूबता देख दो साथ गए किशोर भाग गए। घटना की जानकारी उनके परिजन को दी। ताकत काफी देर हो चुकी थी। दोनो को निकाला गया तबतक उनकी मौत हो गई थी। घटना के फाद गांव का माहौल गमगीन हो गया।

दो युवकों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया।

Location :  Deoria

Published :  26 April 2026, 7:26 PM IST