
प्रतीकात्मक छवि
Deoria: देवरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में अचानक हुए बड़े फेरबदल ने पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने जिस तरह से एक साथ कई चिकित्सा अधीक्षकों के तबादले किए हैं, उसने वर्षों से एक ही जगह जमे अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। विभाग में इसे ‘तबादला एक्सप्रेस’ के नाम से देखा जा रहा है।
देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल गुप्ता ने यह बड़ा कदम उठाया। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। एक साथ पांच चिकित्सा अधीक्षकों और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एस.के. राव को सलेमपुर सीएचसी का नया चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह लार सीएचसी के डा. बृजबासी सिंह को रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सलेमपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल कुमार को लार सीएचसी भेजा गया है।
देवरिया में अचानक सड़क पर उतरे डीआईजी, बाजारों और चौराहों पर क्या देखा कि बढ़ गई पुलिस की सक्रियता
स्वास्थ्य विभाग के इस फेरबदल में गौरीबाजार और तरकुलवां सीएचसी भी शामिल रहे। गौरीबाजार के चिकित्सा अधीक्षक डा. ब्रम्हानंद गिरी को तरकुलवां की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि तरकुलवां में तैनात डा. मनोज कुमार जैन को गौरीबाजार सीएचसी का नया प्रभारी बनाया गया है।
सिर्फ सीएचसी ही नहीं, बल्कि दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। हालांकि प्रशासन ने इन पदों पर नई तैनाती को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन यह साफ है कि पूरे स्वास्थ्य ढांचे में एक साथ बड़ा बदलाव किया गया है।
अचानक हुआ जोरदार धमाका, फिर मची चीख-पुकार! देवरिया में AC मैकेनिक के साथ हुआ ऐसा हादसा कि दहल गए लोग
जानकारी के अनुसार कई चिकित्सा अधीक्षक लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे, जिस पर प्रशासन की नजर पहले से थी। इसी वजह से इस बार एक साथ बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की गई है। इसे विभाग में कार्यप्रणाली सुधारने और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
तबादला आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। जहां कुछ अधिकारी नई जिम्मेदारी को लेकर तैयार दिखे, वहीं लंबे समय से एक जगह जमे डॉक्टरों में असमंजस की स्थिति देखी गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी और भी स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है।
Location : Deoria
Published : 6 June 2026, 11:00 PM IST
Topics : CMO Deoria Health Department Transfer News UP News