
रायबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग से मची अफरातफरी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Raebareli: रायबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में बाइक से घर जा रहे अनिकेत झा पर आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला मिल एरिया क्षेत्र के तुलसी नगर क्षेत्र का है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान अनिकेत झा (24) के रूप में हुई है। वह थाना मिल एरिया में प्रगति पूरम के निवासी हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला गांव; जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक आज दिन में बाइक से घर जा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट की और गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमलावर चार-पांच की संख्या में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। डॉक्टर ने बताया कि एक युवक को घायल हालत में लाया गया है। उसके एक हाथ मे चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
एक ही दिन में बरपा तीन कहर: पेड़, खंभा और सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां; रायबरेली में मातम का मंजर
इस मामले में सदर क्षेत्राधिकारी अरुण नौहार ने कहा कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले की यह घटना है। एक युवक अनिकेत झा को कुछ युवकों ने गोली मारी जिसके कारण वह घायल हुए है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाही की जाएगी।
Location : RaeBareli
Published : 5 April 2026, 7:02 PM IST