ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो खैर नहीं, मैनपुरी पुलिस को मिला नया ‘हाईटेक हथियार’, जानिए कैसे करेगा काम

मैनपुरी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाईवे और प्रमुख मार्गों पर ओवरस्पीडिंग करने वालों पर सीधी कार्रवाई करेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 3:24 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जिले में तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए मैनपुरी पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है, जिसे पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नई पहल

यह इंटरसेप्टर वाहन हाई स्पीड से चलने वाले वाहनों की रफ्तार मापने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम होगा। पुलिस का कहना है कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: अपराधियों में खौफ! पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’, एक साथ 27 आरोपी सलाखों के पीछे

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

इंटरसेप्टर वाहन प्रमुख मार्गों और हाईवे पर लगातार गश्त करेगा। ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन चालक भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे।

पुलिस ने की जनता से अपील

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: दिनदहाड़े बड़ी वारदात; परिवार बाहर गया और पीछे से चोरों ने कर दिया हाथ साफ, लाखों का माल पार

निर्धारित गति सीमा का करें पालन 

सीओ ट्रैफिक मैनपुरी दीप शिखा ने बताया है कि मैनपुरी पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन प्राप्त हुआ है। इसका उद्देश्य ओवरस्पीड और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। यह वाहन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

Location :  Mainpuri

Published :  3 August 2026, 3:24 PM IST