Mainpuri News: मैनपुरी में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मैनपुरी जनपद के थाना करहल क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम राजपुर निवासी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर और दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर हमला करने का आरोपा लगाया हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 May 2026, 1:13 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के थाना करहल क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम राजपुर निवासी राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर और दबंग प्रवृत्ति के लोगों पर हमला करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित राहुल पाण्डेय के अनुसार यह घटना 21 मई 2026 की है, जब वह दुर्गा मंदिर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मनोज यादव, सुनील यादव, बिंदु यादव समेत करीब 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों के पास अवैध असलहे, लाठी-डंडे और सरिए थे। इसके बाद सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

जातिसूचक शब्दों का आरोप और हमला

राहुल पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और सिर पर गंभीर वार किए। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

किसी तरह जान बचाकर पीड़ित मौके से भाग निकला, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

लगातार मिल रही धमकियां

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसपी से न्याय की गुहार

राहुल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा बना रहेगा।

Location :  Mainpuri

Published :  25 May 2026, 1:13 PM IST