Mainpuri News: प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक तिरंगा ही तिरंगा! मैनपुरी जंक्शन पर GRP का खास अंदाज

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च कर यात्रियों और आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 12 August 2026, 2:12 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जीआरपी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देश पर जीआरपी थाना मैनपुरी के थानाध्यक्ष सोनू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

रेलवे स्टेशन परिसर में निकाला गया पैदल मार्च

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह नजर आया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

Mainpuri News: आखिर मैनपुरी में ऐसा क्या हुआ कि दो पक्षों में चलीं लाठियां, फायरिंग में 5 साल के मासूम को लगी गोली

'हर घर तिरंगा' अभियान का दिया संदेश

यात्रा के दौरान मौजूद यात्रियों और आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।

Mainpuri News: आखिर मैनपुरी में ऐसा क्या हुआ कि दो पक्षों में चलीं लाठियां, फायरिंग में 5 साल के मासूम को लगी गोली

देशप्रेम की भावना को किया मजबूत

जीआरपी पुलिस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना रहा।

Location :  Mainpuri

Published :  12 August 2026, 2:12 PM IST