Mainpuri Horror: लिफ्ट मांगने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर फोड़ा और पिलाया जूते का पानी

मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक दलित युवक द्वारा बाइक सवार से लिफ्ट मांगना उसके लिए काल बन गया। दबंगों ने न केवल युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 12:39 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक दलित युवक द्वारा बाइक सवार से लिफ्ट मांगना उसके लिए काल बन गया। दबंगों ने न केवल युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए उसे जूते में भरकर पानी पिलाया और उसका मोबाइल व नकदी लूट ली।

​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खजुरिया निवासी रिंकू जाटव पुत्र वर्माजीत जाटव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 की शाम वह अपनी पत्नी निशा और 1 साल के बच्चे के साथ अपनी ससुराल ग्राम फरेजी (थाना किशनी) से वापस अपने गांव लौट रहा था।

​रात करीब 8 बजे जब वह एलाऊ पहुंचा तो साधन न मिलने पर उसने वहीं के निवासी सुनील यादव पुत्र ग्यास सिंह यादव से  लिफ्ट मांगी। लिफ्ट मांगने की बात सुनते ही सुनील यादव आगबबूला हो गया और जातिसूचक अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने बबूल के डंडे से रिंकू की पिटाई कर दी।

मैनपुरी में दबंगों का कहर, घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी से भी मारपीट का आरोप

​रास्ते में घेराबंदी कर किया जानलेवा हमला

​पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी के साथ पैदल गांव की ओर बढ़ा तो रास्ते में गौशाला के पास सुनील यादव ने अपने दो अन्य साथियों आदेश यादव और उम्मेद यादव (पुत्रगण जवाहर सिंह यादव) के साथ मिलकर उसे घेर लिया। दबंगों ने रिंकू को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी निशा को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।

​अमानवीयता की सारी हदें पार

​शिकायती पत्र में रिंकू ने रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगाया है। उसने बताया कि मारपीट के दौरान दबंगों ने अपने जूते में पानी भरकर उसे जबरन पिलाया और  जाति सूचक  अपशब्द कहते हुए कहा  तुम्हारी यही औकात है।" इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित की जेब से ₹2,000 नगद और उसका मोबाइल भी छीन लिया।

मैनपुरी आगरा रोड पर दबंगों ने युवक को बीच सड़क बेल्ट से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

​दहशत में परिवार, न्याय की गुहार

​पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से दबंग लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने 1 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Location :  Mainpuri

Published :  1 May 2026, 12:38 PM IST