Mainpuri: मां ने दो मासूम बेटियों संग की आत्महत्या, जानें मां ने क्यों उठाया ऐसा कदम

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 April 2026, 8:48 AM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक है और हर कोई स्तब्ध है।

मृतकों की पहचान, परिवार में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला सीताराम के पूर्वा निवासी राकेश की पत्नी चांदनी (लगभग 30 वर्ष) ने अपनी दो बेटियों पायल (7 वर्ष) और दिव्यांशी उर्फ ब्यूटी (5 वर्ष) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Mainpuri News: महर्षि कश्यप और निषादराज गुह की जयंती पर जुटे नेता, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

पांच साल से मायके में रह रही थी महिला

बताया जा रहा है कि चांदनी पिछले करीब पांच वर्षों से अपने मायके कानपुर में रह रही थी। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व नगला सीताराम निवासी राकेश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जो समय के साथ बढ़ता चला गया।

पति पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

परिजनों के मुताबिक, चांदनी ने अपने पति राकेश पर शराब पीकर मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं परिस्थितियों के चलते वह अपनी दोनों बेटियों के साथ

मायके चली गई थी। कई बार दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन हर बार बात बिगड़ती ही चली गई।

छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता विवाद बना वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि हाल ही में समोसा मांगने को लेकर भी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद चांदनी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Mainpuri News: महर्षि कश्यप और निषादराज गुह की जयंती पर जुटे नेता, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति राकेश के बारे में जानकारी मिली है कि वह पिछले तीन महीनों से लापता है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Mainpuri

Published :  29 April 2026, 8:48 AM IST