हिंदी
मंहोबा में किसने किया टॅाप(सोर्स-इंटरनेट)
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा के चरखारी कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॅासेज के छात्र अभय प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जनपद को टॉप किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अभय ने 600 में से 582 अंक प्राप्त किया। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में भी 20 वीं रैंक हासिल की। यह उपलब्धि निस्संदेह महोबा जिले के लिए एक गर्व का क्षण है।
अभय के पिता प्रमोद सिंह विद्यालय में गणित के शिक्षक है। उन्होने बताया कि उनके बेटे ने हमेशा से ही पढ़ाई को गंभीरता से लिया है। उन्होने अभय की अनुशासन और संपर्ण की प्रशंसा की जो उसकी सफलता का एक मुख्य कारण है। अभय की माता सुनैना सिंह ने भी कहा कि उनका बेटा नियमित रुप से पढ़ाई करता था। उसने अपने लक्ष्. को प्राप्त करने रके लिए कभी भी मेहनत करने में कमी नही की।
जिले के अन्य मेधावी छात्रों में आलोक राजपूत ने 96.17%, गजेंद्र ने 95.83%,और विजय नामदेव ने 95.67% अंक प्राप्त किए। इसके अलावा महेंद्र और आशुतोष अवस्थी ने भी 95% अंक हासिल किए हैं।इस वर्ष महोबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के कई उदाहरण देखने को मिले हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभय की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेऱणास्त्रोत बताया और कहा कि यह उपलब्धि न केवल अभय के लिए बल्कि अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ठता हासिल करने की इच्छा रखने वाले सभी छात्रों के लिए एक उदाहरण है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल छा गया। जहां शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर मिठाई बांटकर अभय की सफलता का जश्न मनाया।
1. अभय प्रताप सिंह - 97% (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी)
2. आलोक राजपूत - 96.17% (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी)
3. गजेंद्र - 95.83% (श्री काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला)
4. विजय नामदेव - 95.67% (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी)
5. महेंद्र - 95% (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी)
6. आशुतोष अवस्थी - 95% (शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज महोबा)
7. समृद्धि तिवारी - 94.83% (सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा)
8. प्रिंस कुमार - 84.83% (श्री चिंतामणि आदर्श कॉलेज कुलपहाड़)
9. कृष्ण कुमार - 94.67% (जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़)
10. वर्षा सिंह - 94.67% (सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज महोबा)
11. जूली - 94.17% (जीजीआईसी महोबा)
12. नीरज - 94.17% (मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नेहदौरा माफ)
13. कपिल पटेरिया - 94% (राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर)
14. आयुष कुमार - 94% (सरस्वती इंटर कॉलेज चरखारी महोबा)
15. शीतल गुप्ता - 94% (सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कॉलेज महोबा)
16. स्नेहा - 93.83% (ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज श्रीनगर)
इस प्रकार, महोबा के छात्रों ने इस बार परीक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, और उनकी इस सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है।
Location : Mahoba UttarPradseh
Published : 25 April 2025, 6:48 PM IST
Topics : Mahoba Topper UP Board 2025 uttar pradesh