
डीएम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Maharajganj: जिले के डीएम संतोष शर्मा ने शनिवार को नौतनवा विकासखंड के बड़हरा गाँव में "गाँव की समस्या गाँव में समाधान" के तहत आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुँच ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विकास की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों से बातचीत किया। आवास, शौचालय पेंशन, किसान सम्माननिधि,पेयजल, राशन समेत कई मुद्दों पर सीधे ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कई मुद्दों को लेकर शिकायत किया जिसपर डीएम ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान हेतु निर्देशित किया।
एक ग्रामीण ने गाँव में अधूरे जलटंकी की शिकायत किया तो एक ग्रामीण ने पेंशन न आने की व सड़क -नाली की समस्या का मामला उठाया। डीएम ने लेखपाल व सचिव के गाँव में नियमित आने के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लिया जिसपर ग्रामीणों के जवाब से डीएम संतुष्ट दिखे।इस दौरान अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी रखा गया था, ख़ुद डीएम ने गर्भवती महिलाओं का अन्नप्रशन कराया।
ग्राम चौपाल आयोजन का मुख्य उद्देश्य "गाँव की समस्या, गाँव में समाधान" है। यह सरकार और ग्रामीणों के बीच एक सीधा संवाद स्थापित करने, विकास कार्यों की समीक्षा करने, पात्र लोगों तक जन-कल्याणकारी योजनाओं (जैसे- आवास, पेंशन, शौचालय, किसान निधि) का लाभ पहुँचाने और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
गाँव के प्रधान प्रतिनिधि विजय मद्धेशिया ने बताया कि शासन के तरफ से जो भी योजनाएं आई है उनका गाँव में धरातल पर कार्य किया गया है। गाँव में उनके पंचायत भवन की नहीं था, जिसे मेरे कार्यकाल मे सुदृढ़ तरीके से बनाया गया साथ ही जनसेवा केंद्र अन्नपूर्णा भवन, आरसीसी सेंटर समेत ग्रामसभा में जर्जर अवस्था में पड़े चार विद्यालय को कायाकल्प किया जिससे आज ग्रामसभा के बच्चे आज सुंदर वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिले के कई अधिकारियों समेत रतनपुर ब्लॉक BDO अमित मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि विजय मद्धेशिया, सचिव तजेंद् सिंह,। ब्लॉक कर्मचारी व स्टाफ् मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 8 March 2026, 4:08 PM IST
Topics : Chaupal DM Maharajganj problems village