
स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित(IMG: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्मिकों की स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।
बैठक में स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी आशीष मिश्रा ने चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करते हुए निर्वाचन संपन्न कराया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ।
Maharajganj: क्या यह महज़ इत्तेफ़ाक था या सोची-समझी साज़िश? 17 साल के किशोर की मौत पर छाए गहरे बादल
नई कार्यकारिणी में ए.के. उपाध्याय को जिला संरक्षक, संतोष शुक्ला को जिला अध्यक्ष, मनोज प्रजापति को जिला महामंत्री, विनय कुमार शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, योगेंद्र कनौजिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधाकर मौर्या को उपाध्यक्ष, अमित कुमार पांडे को मंत्री, शुभम उपाध्याय को संगठन मंत्री तथा अविनाश चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अलावा शिव शंकर नाथ तिवारी, अंगद यादव, ऋषि कपूर पटेल एवं प्रदीप मणिक त्रिपाठी को कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन के बाद आयोजित पहली कार्यकारिणी बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में कार्यरत कार्मिकों की वर्तमान समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में संगठन की कार्ययोजना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए रणनीति तैयार करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पटेल सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
Location : Maharajganj
Published : 1 August 2026, 8:05 PM IST
Topics : Employee Association Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Panchayati Raj Department Swachh Bharat Mission Gramin