CBSE 10वीं के रिजल्ट में महराजगंज के छात्रों ने मारी बाजी, जिले भर में मेधावियों का हुआ सम्मान

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित होते ही महराजगंज जिले के नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई और फरेंदा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 April 2026, 3:12 PM IST

Maharajganj: जिले के नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई और फरेंदा क्षेत्र के स्कूलों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की सफलता का श्रेय पूरे वर्ष की मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई को दिया।

उज्ज्वल भविष्य की कामना की

नौतनवा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का इस वर्ष परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं सुधांशु विश्वकर्मा ने 89.8 प्रतिशत, चाहत मद्धेशिया ने 88.2 प्रतिशत और आयुष यादव ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महराजगंज के छात्रों ने मारी बाजी

इसी तरह नौतनवा के एबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंकित यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। तुष्यांक पांडे ने 91.6 प्रतिशत, रेहान अहमद ने 88 प्रतिशत, प्रज्ञा चौधरी ने 87.8 प्रतिशत और नवशीन कौर ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।

सफल छात्रों को दी गई बधाई

विद्यालय परिवार ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं

मदर मरियम स्कूल के छात्रों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सुमैया खान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिल्पा साहनी ने 95.6 प्रतिशत, सूर्यांश ने 94.2 प्रतिशत, सदिया खातून ने 93.2 प्रतिशत, शिवांगी ने 92.6 प्रतिशत और किस्मिता ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।

महराजगंज: स्टेडियम में खामियां मिलने पर भड़के डीएम, जिम्मेदारों को दी चेतावनी

फरेंदा क्षेत्र के प्रतिष्ठित एम.पी. पब्लिक स्कूल ने भी अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। छात्र अर्नव चौधरी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। कुशल शुक्ला ने 95.8 प्रतिशत, आदित्य कुमार गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत, अनुष्का साहनी ने 93.8 प्रतिशत और अनुप्रिया शुक्ला ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Location :  Maharajganj

Published :  16 April 2026, 3:12 PM IST