हिंदी
महराजगंज के सोनौली में PWD की गाड़ी पलटी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र में रविवार को PWD की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। एसएसबी रोड पर पिपरहिया चौराहे और टाटा कंपनी के बीच हुए इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, PWD की गाड़ी एसएसबी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान पिपरहिया चौराहे और टाटा कंपनी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर UP35 T 3800 बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
महराजगंज में नाबालिग लड़की को धमकी देने का आरोप, नौतनवा पुलिस ने जीशान को किया गिरफ्तार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की वजह गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होना या ब्रेक नहीं लगना हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
महराजगंज के सिसवा बाजार में डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने बांधा समां
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, घायल चालक की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Location : Maharajganj
Published : 18 October 2026, 12:48 PM IST
Topics : driver injured Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) PWD Vehicle Accident SSB Road Accident UP35 T 3800