
लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के सिसवा कस्बे में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। शाम को बीजापार स्थित खेखड़ा घाट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
ये भी पढ़ें: Maharajganj: 705 गर्भवती महिलाओं पर बड़ा संकट, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
विसर्जन शोभायात्रा के लिए कस्बे के विभिन्न पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं पहले इस्टेट चौक पर एकत्र हुईं। वहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो काली मंदिर, रामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा मोहल्ला, गोपालनगर, मिरसिकारी मोहल्ला, रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, फलमंडी, शायर स्थान चौराहा और बीजापार होते हुए खेखड़ा घाट पहुंची।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन व जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई पूजा समितियों द्वारा निकाली गई पालकी यात्रा और आकर्षक झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
ये भी पढ़ें: Maharajganj में टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर परिवार के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा के दौरान कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, सिसवा चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य सहित कोतवाली, घुघली, श्यामदेउरवा, पनियरा, सिंदुरिया, परसा मलिक, बरगदवा, भिटौली, निचलौल, सोहगीबरवा, चौक और ठूठीबारी थानों की पुलिस फोर्स व अन्य विभागों के अधिकारी मुस्तैद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 12 November 2026, 7:49 PM IST
Topics : Khekra Ghat Visarjan Laxmi Murti Visarjan Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Siswa Bazar News UP News