महराजगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को तेज करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। शुक्रवार को वे नगरपालिका परिषद महराजगंज के पिपरदेऊरा क्षेत्र में डोर-टू-डोर पहुंचे और एसआईआर फॉर्म जमा कराने की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लिया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया डोर-टू-डोर निरीक्षण
Maharajganj: महराजगंज जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने नगरपालिका परिषद महराजगंज के पिपरदेऊरा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर एसआईआर प्रक्रिया की वास्तविक प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए फॉर्म जमा कराने से संबंधित जानकारी ली और लोगों को जागरूक भी किया।
पिपरदेऊरा वार्ड में कुल 09 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बूथ संख्या 167, 168, 169, 170, 171 और 172 के डिजिटाइजेशन की दर क्रमशः 59.03, 69.56, 72.25, 64.54, 58.91 और 50.96 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कि जनपद के औसत से कम है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमियों को समझा और सुधार के निर्देश दिए।
Maharajganj News: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दर्जन भर वाहनों पर चला जुर्माने का डंडा
सत्यापन के दौरान अधिकांश लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने अपने एसआईआर फॉर्म पहले ही जमा कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और कोई भी मतदाता फॉर्म न भरने के कारण सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन घरों में फॉर्म अब तक नहीं भरे गए हैं, वहां विशेष ध्यान देते हुए तेजी से एसआईआर फॉर्म भरवाए जाएं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “एसआईआर फॉर्म भरना केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक सहभागिता का आधार है। प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना प्रशासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा गया है, तो तुरंत फॉर्म जमा कर प्रशासन का सहयोग करें।
Maharajganj ADM ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, भुगतान और भंडारण में तेजी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कम डिजिटाइजेशन वाले बूथों पर बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों से प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान की रफ्तार बढ़ाते हुए बीएलओ रोज़ाना फॉलोअप करें और जिनके गणना प्रपत्र अप्राप्त हैं, उनसे कम से कम तीन बार संपर्क अवश्य किया जाए। नायब तहसीलदार ने बताया कि कई मतदाता अपने मूल क्षेत्र में पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में उनके कारण दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इसी प्रकार का सत्यापन अभियान आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।