आर्थिक तंगी के बीच आया बिजली के झटके जैसा बिल, महाराजगंज में गरीब उपभोक्ता के उड़े होश

महाराजगंज जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत चौक फीडर के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ गांव में एक गरीब महिला के घर अचानक कई गुना बढ़ा हुआ बिजली बिल आ गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 September 2026, 11:49 AM IST

Maharajganj: बिजली बिल की बढ़ती रकम ने गरीब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के चौक फीडर अंतर्गत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सरस्वती पत्नी विद्याचल के घर अचानक कई गुना अधिक बिजली बिल पहुंचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता के मुताबिक जिस घर में सामान्य तौर पर करीब 167 रुपये का मासिक बिजली बिल आता था, उसी घर का बिल अब बढ़कर 2,894 रुपये पहुंच गया है। अचानक इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के लोग परेशान हैं।

बिजली बिल में था 645 रुपये बकाया

सरस्वती के अनुसार उनके पिछले बिजली बिल में करीब 645 रुपये बकाया था। इसके बाद 28 अगस्त को उनके मोबाइल पर बिजली बिल का मैसेज आया। मैसेज में 2,894 रुपये की रकम देखकर वह हैरान रह गईं। उनका कहना है कि घरेलू बिजली की खपत में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जिससे बिल अचानक कई गुना बढ़ जाए।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: एक गलती और पलभर में मच गई चीख-पुकार! 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दो मजदूर, हालत गंभीर

आर्थिक तंगी के कारण हजारों का बिजली बिल भरने में असमर्थ

उपभोक्ता का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अचानक हजारों रुपये का बिजली बिल जमा कर सकें। सामान्य घरेलू उपयोग के बावजूद इतनी अधिक राशि का बिल आने से उन्हें बिल भुगतान को लेकर चिंता सताने लगी है।

मामले की जांच कराने की मांग

सरस्वती ने बिजली विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विभागीय कर्मचारी मीटर की जांच कर यह स्पष्ट करें कि वास्तविक खपत कितनी हुई है और उसी के आधार पर बिल को संशोधित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है, ताकि गलत या अधिक बिल के कारण गरीब परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें - Maharajganj: जब अचानक वन स्टॉप सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी, कर्मचारियों में मच गई हलचल

अचानक बढ़े बिल को लेकर जताई चिंता

बिजली उपभोक्ता का कहना है कि यदि मीटर की रीडिंग और बिल में किसी प्रकार की तकनीकी या गणना संबंधी गड़बड़ी हुई है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए। वहीं, इस तरह अचानक बढ़े बिल को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  7 September 2026, 11:49 AM IST