Maharajganj: देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम में पहुंचे RSS के सह-प्रान्त प्रचारक सुरजीत, कही ये बात

महराजगंज जनपद मुख्यालय पर आयोजित देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम को आरएसएस के सह-प्रान्त प्रचारक सुरजीत ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 13 May 2025, 7:03 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में मंगलवार को देवर्षि नारद जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरएसएस के सह-प्रान्त प्रचारक, गोरक्ष प्रान्त सुरजीत जी ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों तथा RSS और भाजपा के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि मीडिया राष्ट्र निर्माण का चौथा और अत्यंत प्रभावशाली स्तंभ है। समाज को सही दिशा देने, नीति, संस्कृति और मूल्यों के प्रचार में मीडिया की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि महर्षि नारद को भारत की प्राचीन परंपरा में संवाद,संचार और भक्ति का प्रतीक माना गया है। वे जनकल्याणकारी विचारों को समाज तक पहुंचाने वाले पहले संचारक थे। इसी परंपरा में आज पत्रकारों की भूमिका है, जो अपनी लेखनी से समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2025 में मनाई जा रही यह जयंती न केवल एक स्मरणोत्सव है, बल्कि यह भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार का संकल्प दिवस भी है। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघचालक भागवत ने की।

इस अवसर पर सह जिला प्रचारक सूर्य प्रभात ने सभी पत्रकारों को देवर्षि नारद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार की लेखनी समाज के निर्माण में नींव का कार्य करती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शांति शरण मिश्र, दुर्गेश सिंह, सुनील मिश्र, आर्यन शाही, आलोक विशाल, धनंजय सहित तमाम कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अभिषेक, जिला सद्भाव प्रमुख श्यामसुंदर, कार्यालय प्रमुख अविनाश, डॉ. आशीष कुमार मिश्र, मयंक मणि, शिवम, अभिषेक, आशुतोष शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  13 May 2025, 6:18 PM IST

Advertisement