
अवैध मिट्टी खनन:महराजगंज(Source: Google)
Maharajganj:: महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सिवानों में दिन के उजाले में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर से पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है। अवैध खनन के इस खेल से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि राजस्व की भी बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुरपार गांव के टोला परसा दयाराम के सिवान में आज शनिवार को अवैध खनन का बड़ा खेल देखने को मिला। यहाँ एक मिट्टी लोडर मशीन के सहारे आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों में मिट्टी लोड की जा रही थी। दिनदहाड़े हो रही इस कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि माफियाओं को प्रशासन का रत्ती भर भी खौफ नहीं है।
Bulandshahr News: बरसात से पहले ही डूबा शिकारपुर… लापरवाही से बढ़ा बीमारी का खतरा
नियमों की अवहेलना करते हुए इतने बड़े पैमाने पर हो रहे खनन ने क्षेत्रीय पुलिस और तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर दिन के उजाले में ट्रैक्टरों का काफिला सड़कों पर दौड़ रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन या तो पूरी तरह बेखबर है या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है।
Maharajganj: बार-बार आने वाली शिकायतों पर अब होगी सख्त कार्रवाई? डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का नया फरमान
इस गंभीर मामले पर नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, "मौके पर राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाई जा रही है। यदि अवैध खनन पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
Location : Maharajganj
Published : 9 May 2026, 4:39 PM IST
Topics : Illegal soil mining Maharajganj News Mining Mafia Nautanwa Tehsildar Purandarpur Police Station