Maharajganj: श्यामदेउरवा के थानेदार लाइन हाजिर, बृजमनगंज गोलीकांड के बाद जानें किसे सौंपी गई थाने की कमान?

महराजगंज जिले में पुलिस विभाग में एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि दूसरे को संवेदनशील क्षेत्र से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। बृजमनगंज गोलीकांड के बाद हुए इस फेरबदल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 12:58 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। श्यामदेउरवा थाने के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई जिसमें गाड़ी चेकिंग के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया था। आरोप है कि इस दौरान एक दंपति के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में बवाल खड़ा कर दिया। मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए गए।

बृजमनगंज गोलीकांड के बाद हुई कार्रवाई

इसी बीच बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस मामले के बाद थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह लगातार चर्चा में बने हुए थे। अब पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें बृजमनगंज से हटाकर श्यामदेउरवा थाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसे जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

UP Politics: बाहुबलियों को कैसे मिले शस्त्र लाइसेंस? हाईकोर्ट ने मांगी आपराधिक कुंडली और सुरक्षा का पूरा ब्योरा

बृजमनगंज को मिला नया नेतृत्व

पुलिस विभाग ने बृजमनगंज थाने की कमान अब मदनमोहन मिश्रा को सौंप दी है। नए थानाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती हालिया घटनाओं से प्रभावित जनता के बीच भरोसा बहाल करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करना होगा।

गोरखपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, वीडियो कॉल के बाद घटना; परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वहीं लगातार हो रहे पुलिस फेरबदल और विवादित घटनाओं के चलते महराजगंज जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Location :  Maharajganj

Published :  23 May 2026, 12:58 PM IST