मोहनापुर ओवरब्रिज पर आमने-सामने दो कारों की भिड़ंत, मची चीख-पुकार, 8 घायल

तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब सोमवार रात मोहनापुर ओवरब्रिज पर दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 August 2026, 12:03 AM IST

Maharajganj: सोमवार की रात मोहनापुर ओवरब्रिज अचानक चीख-पुकार से गूंज उठा। मुख्य मार्ग पर दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार घायलों में छह की हालत गंभीर है, जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं।

एक तरफ अर्टिगा, दूसरी ओर स्विफ्ट

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे मोहनापुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग पर मारुति अर्टिगा (UP 57 AY 8338) और मारुति स्विफ्ट (DL 12 CC 2067) आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही राहगीर मौके पर जुटने लगे और घायलों की मदद में जुट गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस

घटना की सूचना राहगीर एवं पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलशन ने पुलिस को दी। इसके बाद लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एक-एक कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

 महराजगंज में पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंत! कुदाल से हमला, खून से लथपथ मिला युवक और फिर…

मौके पर मची अफरातफरी

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी

सीएचसी लक्ष्मीपुर में पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में भी बेचैनी बढ़ गई।

कार के उड़े परखच्चे

चार घायल पहचाने गए, चार की शिनाख्त बाकी

पुलिस के अनुसार घायलों में कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र दिनेश निवासी बैजनाथ बुजुर्ग, कुशीनगर, दीपक यादव पुत्र चंद्रिश निवासी कुशीनगर, राजन पुत्र सुभाष और रवि मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा निवासी सिद्धार्थनगर शामिल हैं। वहीं चार अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

महराजगंज में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे 50 लोग

पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 August 2026, 11:48 PM IST