सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो प्रसारित करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित करना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 October 2026, 1:07 AM IST

Maharajganj: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और सनसनीखेज वीडियो प्रसारित करने के मामले में परसामलिक पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में फैयाज अहमद पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी ग्राम सेवतरी, थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया।

मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत से महराजगंज में हाहाकार! दाह संस्कार के बाद पुल पर उमड़े ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उक्त वीडियो को सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

Likes का भूत या हादसे का बुलावा? महराजगंज में व्यस्त हाईवे पर युवतियों के जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल जितेश कुमार और कांस्टेबल रोशनमणी त्रिपाठी शामिल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  8 October 2026, 1:06 AM IST