महराजगंज में उपासा की नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदीरी

महराजगंज में उपासा की नई कार्यकारिणी का गठन अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह में किया गया। कार्यक्रम में लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। नई टीम में मारकण्डेय पटेल को अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन हुआ। संगठन ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष और एकजुटता पर जोर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 April 2026, 9:53 AM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की जनपद इकाई महराजगंज की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को जिला विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शासन से मान्यता प्राप्त है उपासा

उपासा को उत्तर प्रदेश शासन के वित्त (सेवाएं) अनुभाग-1 के तहत मान्यता प्राप्त है। इसी क्रम में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

नई टीम में मारकण्डेय पटेल को अध्यक्ष चुना गया, जबकि अनिष यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शीतलाल गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्याम प्रसाद सिंह को महासचिव, अभिषेक श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव और संतोष जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आधा दर्जन खंड विकास अधिकारियों के तबादले, सदर ब्लॉक में बदली कमान

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रामसन्त प्रसाद को संरक्षक घोषित किया गया। वहीं अभिषेक कुमार को कार्यालय मंत्री और पंकज रतन चौहान को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री मोहन कुमार ने कहा कि उपासा लगातार लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग के कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के ग्रेड पे उच्चीकरण, वेतन विसंगतियों के समाधान और सहायक लेखाधिकारी के पदों में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

एकजुटता का दिया संदेश

उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। कार्यक्रम में उपासा गोरखपुर इकाई के उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने भी कर्मचारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। सभा का संचालन जनपदीय इकाई के अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।

Location :  Maharajganj

Published :  19 April 2026, 9:53 AM IST