लोक अदालत में सुलह-समझौते से विवाद निपटाने की पहल, न्याय व्यवस्था को गति देने पर फोकस

महराजगंज के न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। जिला जज, डीएम और एसपी मौजूद रहे। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। सुलह-समझौते के आधार पर विवादों के समाधान की प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 May 2026, 12:41 PM IST

Maharajganj: जनपद न्यायालय परिसर, महराजगंज में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक और प्रशासनिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला जज अरविन्द मलिक, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने लोक अदालत के महत्व पर बताते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

लोक अदालत का उद्देश्य और महत्व

राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित समाधान करना है। इसके माध्यम से न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीला बनाने का प्रयास किया जाता है। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालतें न्याय प्रक्रिया को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों को समय और धन की बचत का अवसर भी प्रदान करती हैं।

Maharajganj में नशा तस्करी और ATM ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

लंबित मामलों के निस्तारण पर विशेष फोकस

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत का प्रमुख लक्ष्य न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या को कम करना है। आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निपटारा कर पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करना भी इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इससे विवादों का स्थायी समाधान संभव हो पाता है और लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वादकारी भी लोक अदालत में पहुंचे और अपने-अपने मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में भाग लिया।

Maharajganj News: चलते बाइक सवार को एसएसआई ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान

प्रशासन और पुलिस की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की थीं। न्यायालय परिसर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Location :  Maharajganj

Published :  9 May 2026, 12:41 PM IST