Big Breaking News: महराजगंज नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स की रेड, अधिकारियों में मची खलबली

महराजगंज जिले के नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स विभाग की अचानक पड़ी रेड से हड़कंप मच गया है। आयकर अधिकारियों की टीम बैंक के भीतर पहुंचकर वित्तीय दस्तावेजों और खातों की बारीकी से जांच कर रही है। इस बड़ी कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर खलबली मची हुई है।

Updated : 8 October 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के नगर सहकारी बैंक पर आयकर (Income Tax) विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा है। इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही बैंक परिसर और स्थानीय व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। टीम के अचानक बैंक के भीतर प्रवेश करने से वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।

अचानक हुई एंट्री से बैंक में मचा हड़कंप

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम पूरी तैयारी के साथ अचानक नगर सहकारी बैंक पहुंची। टीम के अचानक बैंक के अंदर दाखिल होने की भनक लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक के भीतर चल रहे कामकाज को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही पर भी पैनी नजर रखी जाने लगी। अचानक हुई इस छापेमारी के कारण बैंक से जुड़े लोगों और खाताधारकों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

दस्तावेजों और खातों की हो रही है बारीकी से जांच

आयकर विभाग की टीम द्वारा नगर सहकारी बैंक में की जा रही यह कार्रवाई बेहद गोपनीय और गंभीर मानी जा रही है। टीम के सदस्य बैंक के भीतर मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड, खातों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बेहद बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। इस छापेमारी का उद्देश्य वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की अनिमिता या गड़बड़ी का पता लगाना बताया जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस पूरी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों की यह ताबड़तोड़ जांच लगातार जारी है।

लाखों की पानी की टंकी बनी, पाइपलाइन भी बिछी, फिर भी गांव में एक बूंद पानी नहीं; टंकी तक पहुंचने का रास्ता भी गायब

स्थानीय स्तर पर गरमाया माहौल, मची खलबली

महराजगंज के नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स की इस अचानक पड़ी रेड की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों, बैंक से जुड़े जानकारों और अन्य व्यापारियों में भारी खलबली मच गई है। फिलहाल, आयकर विभाग की टीम बैंक के भीतर दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  8 October 2026, 2:13 PM IST

Related News

Advertisement