Maharajganj: जानिए किसे मिली कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी

आदर्श नगर पालिका परिषद महराजगंज में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। वैलेट पेपर से हुए मतदान में पूर्ण बहुमत के साथ सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन हुआ।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 February 2026, 8:04 PM IST

Maharajganj: आदर्श नगर पालिका परिषद महराजगंज परिसर में आज उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शाखा का वार्षिक गठन एवं चुनाव कार्यक्रम लोकतांत्रिक और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। मंडल महामंत्री श्रवण कुमार की अनुपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया जिला संयोजक राजेश रावत के नेतृत्व में कराई गई, जिसमें शाखा और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ वैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। परिणाम घोषित होने पर पूर्ण बहुमत से ऋषभ दुबे को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महराजगंज में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खूनी रूप: नाती ने बाबा पर चाकू से किया हमला, इलाके में हड़कंप

अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषभ दुबे ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी और कर्मचारियों के हित सर्वोपरि रहेंगे।

सर्वसम्मति से चुने गए ये पदाधिकारी

इसके साथ ही अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार कनौजिया, शाखा महामंत्री के रूप में गोविंद वेदकर, संयोजक विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष आरिफ, सूचना प्रसारण मंत्री रंजीत पटेल, सलाहकार ओमप्रकाश कनौजिया, लेखक मुकेश कुमार भारती, संरक्षक राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार और मंत्री विनोद कुमार गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महराजगंज में सुबह से शाम तक बिजली रहेगी गुल, जानिए क्यों?

महिला प्रतिनिधि के रूप में प्रीति कुमारी, कोष निरीक्षक के रूप में विक्की चंद तिवारी तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं में विजय भारती, संजय निषाद, संजय भारती, बैजनाथ वर्मा, सुरेश कनौजिया और प्रवीण कुमार राजभर को चुना गया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 20 February 2026, 8:04 PM IST