जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने स्थानीय छोटे व्यापारियों को नई चुनौती दी है। विशेष रूप से चाय की दुकानों पर गैस न मिलने से दुकानदारों ने पारंपरिक तरीके अपनाते हुए कोयले की भट्ठी बनाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है।

गैस सिलेंडर की किल्लत से छोटे व्यापारियों को चुनौती ( Img: Dynamite News)
Maharajganj: जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने स्थानीय छोटे व्यापारियों को नई चुनौती दी है। विशेष रूप से चाय की दुकानों पर गैस न मिलने से दुकानदारों ने पारंपरिक तरीके अपनाते हुए कोयले की भट्ठी बनाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। यह स्थिति न केवल दुकानदारों की मजबूरी को दर्शाती है, बल्कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में व्याप्त खामियों की ओर भी इशारा करती है।
कोल्हुई के लोटन रोड पर स्थित शोबिंद मोदनवाल सहित कई दुकानों पर भट्ठियों का सहारा लेना शुरु कर दिया है।
पिछले कई दिनों से कोल्हुई में गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। गैस एजेंसियों से सिलेंडर न पहुंचने के कारण आम लोग और चाय-नाश्ते वाले ठेले-दुकानदार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। गैस के अभाव में चाय बनाना मुश्किल हो गया था, जिससे रोजगार और रोजी-रोटी पर असर पड़ने लगा। ग्राहकों की संख्या भी घटने लगी, क्योंकि चाय जैसी रोजमर्रा की चीज आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
महराजगंज में LPG गैस की किल्लत के बीच, DM संतोष कुमार शर्मा ने जनता से की अपील
इस संकट से जूझते हुए कोल्हुई की चाय दुकानों ने पुरानी पद्धति को अपनाया। दुकानदारों ने दुकानों के सामने या पीछे छोटी-छोटी कोयले की भट्ठियां (भट्ठी) बनवा ली हैं। इन भट्ठियों में कोयला जलाकर चाय, नाश्ता और अन्य व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था तत्काल राहत दे रही है, लेकिन इसमें समय ज्यादा लगता है और धुआं भी काफी निकलता है। कई दुकानदारों ने बताया कि गैस सिलेंडर मिलने तक यह वैकल्पिक इंतजाम उन्हें नुकसान से बचा रहा है।
महराजगंज में गैस सिलेंडर की जंग: सड़क पर लाइन लगाने पर पुलिस ने जब्त किए सिलेंडर, मचा हड़कंप
चाय दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत गैस सप्लाई बहाल करने की मांग की है। कुछ जगहों पर गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम जैसे प्रदर्शन भी किए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। लोग चाहते हैं कि गैस एजेंसियां नियमित सप्लाई सुनिश्चित करें और संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो।यह घटना उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फैले गैस संकट की एक छोटी सी झलक है। छोटे व्यापारियों की मजबूरियां और उनकी अनुकूलन क्षमता सराहनीय है।