Maharajganj: पोखरे में दिखे मगरमच्छ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा खुर्द स्थित एक पोखरे में करीब छह दिन पहले मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। पोखरे में मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था और लोग पोखरे के आसपास जाने से भी बच रहे थे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 August 2026, 5:11 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा खुर्द स्थित एक पोखरे में करीब छह दिन पहले मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। पोखरे में मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था और लोग पोखरे के आसपास जाने से भी बच रहे थे।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की लक्ष्मीपुर रेंज को देते हुए मगरमच्छ को रेस्क्यू कराने की मांग की थी। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम का आभार जताया।

रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से पोखरे और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।

Location :  Maharajganj

Published :  15 August 2026, 5:05 AM IST