गुरुओं का सम्मान ही समाज की असली पहचान, आलमाइटी संस्था ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

बृजमनगंज में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में इस बार माहौल कुछ खास नजर आया। आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज में क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 September 2026, 8:28 PM IST

Maharajganj: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज बृजमनगंज में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

शिक्षा एक अनमोल धरोहर

कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह द्वारा मां सरस्वती व सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल धरोहर है, किसी भी व्यक्ति या समाज के विकास के लिए शिक्षा का होना अत्यन्त आवश्यक है।

ये भी पढ़े- अंतिम संस्कार से लौटे तो खुद के घर में पसर गया मातम, बदायूं हादसे में एक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

उन्होंने कहा कि शिक्षा से चरित्र व राष्ट्रीयता का निर्माण होता है। बिना गुरू के शिक्षा पाना असम्भव है इसलिए शिक्षक का सम्मान निश्चित रूप से होना चाहिए। आज हम जिस मुकाम पर पर हैं वह गुरू द्वारा दी गयी शिक्षा की ही देन है।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि विद्यालय द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को बुलाकर सम्मानित करना प्रशंसा योग्य है और वे इस सम्मान के अधिकारी हैं।

इसलिए मनाया जाता है शिक्षक दिवस

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक महमूद आलम ने कहा की यह गर्व की बात है कि देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। उनकी इच्छा थी कि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। शिक्षक समाज के शिल्पकार है, वे उन्नत समाज का निर्माण करते है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र व भेंट देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़े- ‘अब्बा अब कभी लौटकर नहीं आएंगे’, हाथरस हादसे में 5 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों को विद्यालय की ओर से भेंट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने समस्त अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एम०ए०लारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  5 September 2026, 8:28 PM IST